{"_id":"655a58fc446d33f3a9031c24","slug":"the-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-tied-up-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7216-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को बांधा, पहले भी घर से भाग चुके हैं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को बांधा, पहले भी घर से भाग चुके हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:05 PM IST
सार
नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की को कोतवाली थाना क्षेत्र का युवक आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर मुंबई भगा ले गया था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज किया था। बाद में युवक व युवती ने मुंबई में एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद वह लोग घर आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बस्ती नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ कर बांध दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की को कोतवाली थाना क्षेत्र का युवक आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर मुंबई भगा ले गया था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज किया था। बाद में युवक व युवती ने मुंबई में एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद वह लोग घर आ गए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। जबकि युवती को उसके परिजन घर ले आए।
इसी बीच जमानत पर युवक बाहर आ गया और पुनः दोनों भाग गए। किसी तरह से परिजनों ने ढूंढ कर युवती को घर ले आए। शनिवार रात युवक फिर उसी उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। तभी परिजनों नें उसे पकड़ कर बांध दिया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक को शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।