{"_id":"69af3094f5ffd2e87f026b21","slug":"there-will-be-no-compromise-on-the-respect-of-women-basti-news-c-207-1-bst1006-154585-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं के सम्मान से नहीं किया जाएगा समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं के सम्मान से नहीं किया जाएगा समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें बताईं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई प्रकरण सामने आए।
महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान आठ मामले आए।
इस दौरान सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, एसएचओ महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, जिला समन्वयक सचिन कसौधन, एडीओ समाज कल्याण एसएन चौधरी, सीडीपीओ बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos