सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NSS campers organised awareness rally

Basti News: एनएसएस शिविरार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
NSS campers organised awareness rally
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को ग्राम जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एनएसएस के गोद लिए गांव करनपुर, महरा गौरा, बभनी खास तथा बभनान में ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को समसामयिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos


बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मौसम ने सरस्वती वंदना तथा आकांक्षा तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कोमल ओझा, खुशी पाठक, दीप्ति, लक्ष्मी, संध्या गुप्ता, अस्मिता, सलोनी तथा रेनू ने भजन, लोकगीत, काव्य पाठ आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला ने सात दिनों के कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने बौद्धिक सत्र का संचालन किया। मुख्य अथिति ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ. सुधांशु वर्मा सहित सभी शिविरार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed