फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused arrested for fraudulent payment at jewellery showroom

Basti News: ज्वेलरी शोरूम में भुगतान की जालसाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fraudulent payment at jewellery showroom
बस्ती। ज्वेलरी समेत अन्य शोरूम में खरीदारी करने के बाद आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के जरिए भुगतान की जालसाजी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो संतकबीरनगर और एक गोरखपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल, 1.75 लाख रुपये नकद, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित तनिष्क शोरूम में पिछले दिनों तीन युवक खरीदारी करने पहुंचे थे। उन्होंने 2,37,407 रुपये कीमत का सोने का सिक्का खरीदा और आईएमपीएस के माध्यम से भुगतान करने की बात कही। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाकर आरोपी सिक्का लेकर शोरूम से निकल गए। बाद में जांच में पता चला कि भुगतान हुआ ही नहीं था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तीनों की पहचान होने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें शहर के एपीएन पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धांत और फूलचंद निवासी नंदौर, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर तथा मयंक प्रताप सिंह निवासी शिवपुर सहबाजगंज, मिलन चौक, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 1.75 लाख रुपये नकद, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सिम कार्ड और पांच नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed