{"_id":"69ee5664461f32467701067b","slug":"three-times-the-cylinder-was-distributed-in-raja-sahebs-house-long-lines-at-all-the-warehouses-basti-news-c-207-1-bst1001-157566-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन बाद राजा साहब के हाता में बंटा सिलिंड, सभी गाेदामों पर लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन बाद राजा साहब के हाता में बंटा सिलिंड, सभी गाेदामों पर लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के रौता चौराहा के पास सिलिंडर लेने के लिए जुटी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मालवीय रोड स्थित महादेव गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को तीन बाद रौता चौराहा स्थित राजा साहब के हाता में सिलिंडर मिला। यहां लगातार दूसरे दिन कड़ी धूप में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। सुबह नौ बजे के बाद सिलिंडर से भरी गाड़ी आईं। पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया गया। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं को भीड़ होने के नाते निराश लौट जाना पड़ा।
एक दिन इस एजेंसी के उपभोक्ताओं की लाइन गोटवा के निकट मरहा गांव स्थित गोदाम पर लग गई थी। उपभोक्ताओं को यहां से शहर स्थित रौता चौराहा के पास राजा साहब के हाता में पहुंचने को कहा गया। इसके बाद उपभोक्ता उग्र हो गए थे। लोगों ने गेट पर ही गोदाम का घेराव कर दिया था। जिससे सिलिंडर की गाड़ी बाहर नहीं निकल पाई थी। देर शाम तक पुलिस को पसीना बहाना पड़ा था। अगले दिन रविवार को सिलिंडर से भरी गाड़ी रौता चौराहा के बगल राजा साहब के हाता में पहुंचने की सूचना दी गई। यहां सुबह से बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर के साथ लाइन में लगे रहे। दिन में एक बजे तक पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह वितरण हुआ। तमाम उपभोक्ताओं के बारी आने तक सिलिंडर खत्म हो गया था। जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। कुछ लोग तो भीड़ देखकर ही वापस हो लिए।
उपभोक्ता रमेश कुमार, राम दयाल, पंकज आदि ने कहा कि एजेंसी से टोकन देने के बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। जबकि टोकन उपलब्धता के हिसाब से ही वितरित किया जा रहा है। मगर उपभोक्ताओं के हक का सिलिंडर कालाबाजारी की जा रही है इसीलिए टोकन पाने वाले उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन भी एजेंसियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। टोकन प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर सिलिंडर दिलाने के लिए जिम्मेदार कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। केवल उपभोक्ता ही एजेंसी से लेकर गोदाम तक संघर्ष कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर लगी रही लंबी लाइन
रेलवे स्टेशन रोड स्थित एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है। यहां टोकन लेने के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही है। 42 डिग्री तापमान में उपभोक्ता सड़क के किनारे खुले आसमान में लाइन में लगे रहे। महिलाएं और बुजुर्ग उपभोक्ता कुछ देर खड़े होने के बाद असमर्थ होकर अगल- बगल के दुकान में जाकर बैठ गए। 55 वर्षीय प्रयाग ने कहा कि तीन दिन से टोकन के लिए आ रहे हैं। अभी तक नहीं मिला। टोकन मिलने के बाद गोदाम पर भी इसी तरह लाइन लगाना पड़ेगा। वहीं सीमा देवी ने कहा कि एजेंसी पर उपभोक्ता चाहे महिला हो या पुरुष, किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। झरोखा नुमा काउंटर से पर्ची काटी जा रही है। उपभोक्ता धूप में लाइन लगा रहे हैं, उनका दर्द किसी को नहीं मालूम है।
-- -- -- -- -- --
दो हजार से अधिक कीमत पर मिल रहा सिलिंडर
उपभोक्ताओं का कहना है कि कालाबाजारी का सिलिंडर दो हजार से लेकर ढाई हजार रुपये में आसानी से उपलब्ध हाे रहा है। उपभोक्ताओं की ओटीपी पर आने वाला सिलिंडर अधिकांश एजेंसियों के कर्मचारी कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रत्येक एजेंसी के गोदाम पर बिचौलिए सक्रिय है। यह अपने परिचितों के माध्यम से घरेलू गैस की महंगे दर पर बेच दे रहे हैं। फुटहिया के राम सागर ने बताया कि उनके घर शादी है। उन्होंने एक गोदाम के कर्मचारी से सेटिंग करके ढाई हजार रुपये के हिसाब से चार सिलिंडर लिया है। वहीं दिवाकर प्रसाद ने बताया कि बुकिंग और टोकन के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है। अधिक मूल्य देने पर सिलिंडर मिल जा रहा है।
-- -- -- -- -
रसोई गैस की आपूर्ति रोजाना हो रही है। बुकिंग उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से परेशानी बढ़ी है। फिर भी वितरण कराया जा रहा है। शहर की कुछ एजेंसियों की ओर होम डिलेवरी की भी सुविधा दी जा रही है। स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
- विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X