सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tree damaged due to lightning strike, people narrowly escaped

Basti News: बिजली गिरने से पेड़ हुआ क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tree damaged due to lightning strike, people narrowly escaped
विज्ञापन
नगर बाजार। रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के खंडौआ जाट गांव में बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। मोहम्मद आलम के घर के पास बिजली गिरने से घर के पीछे का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही घर की वायरिंग और बरामदे में लगा पंखा जल गया। घटना के समय परिवार के सदस्य बरामदे में नाश्ता कर रहे थे और बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह तेज हवा और बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ मोहम्मद आलम के घर के पास बिजली गिरी। बिजली गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तेज धमाके से परिवार के लोग सहम गए। कुछ देर के लिए घर में धुआं भी फैल गया। मोहम्मद आलम ने बताया कि बिजली जिस स्थान पर गिरी, परिवार के सदस्य वहीं पास में बैठे थे। गनीमत रही कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस घटना में बरामदे में लगा पंखा पूरी तरह जल गया और घर की विद्युत वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर के पीछे लगा पेड़ भी बिजली की चपेट में आने से फट गया और उसकी शाखाएं टूटकर नीचे गिर गईं। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed