{"_id":"69bc55159fb666181f028f51","slug":"two-teachers-suspended-for-negligence-basti-news-c-207-1-bst1001-155191-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लापरवाही में दो शिक्षक निलंबित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लापरवाही में दो शिक्षक निलंबित किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को लापरवाही पर दो परिषदीय शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी मिश्राइन में तैनात प्रधानाध्यापक जीवन सुधा तिवारी और सदर ब्लॉक के डिड़ौहा कंपोजिट विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राव के खिलाफ जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
बीएसए ने बताया कि पिछले 12 मार्च को सीडीओ ने पकड़ी मिश्राइन प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। उस समय विद्यालय परिसर में कोई गेट नहीं मिला। शैक्षिक गतिविधि भी संचालित होते हुए नहीं पाई गई। रजिस्टर में विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं दर्ज की गई थी। शिक्षक उपस्थिति के भी कॉलम पूर्ण नहीं पाए गए थे। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को दोषी ठहराते हुए निलंबन का निर्देश दिया था। इसके बाद बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर से संबद्ध कर दिया है। जांच के लिए बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 11 मार्च को बीएसए ने बस्ती सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डिड़ौहा का निरीक्षण किया था। विद्यालय में कुल 11 शिक्षक/कार्मिक की जगह 9 मौजूद मिले थे। 125 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 56 छात्र उपस्थित पाए गए थे। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उन्हें सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगहरा से संबद्ध कर दिया है। निलंबन प्रकरण की जांच बीईओ हर्रैया विजय आनंद को सौंपी गई है।
Trending Videos