सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two teenagers arrested in Shivam murder case, sent to juvenile home

Basti News: शिवम हत्याकांड में दो किशोरों गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजे गए

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers arrested in Shivam murder case, sent to juvenile home
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी शिवम कसौधन हत्याकांड मामले में जोगिया पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को नादेपार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग थे, इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी कि दोनों का रोल क्या था और किस आधार पर उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं, परिवार के लोगों का आरोप था कि हत्याकांड में दोनों ने हाथ पकड़ा था।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी शिवम पुत्र इंद्रेश की 10 मार्च को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रिंस पर हत्या का केस दर्ज करके 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया था। बाद में पिता इंद्रेश ने आरोप लगाया वह मानसिक रूप से परेशान थे और पुलिस ने मामले को दबा दिया और एक आरोपी को जेल भेजा। जबकि, मामले में दो लोगों ने उसका हाथ पकड़ा था और एक व्यक्ति ने हत्या के बाद आरोपी को अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने केवल एक पर कार्रवाई की। मामले की दोबारा जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। उधर, बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे। सोमवार से अनशन की चेतावनी थी। इसी बीच शुक्रवार को एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने नादेपार गांव से दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया।
इस संबंध में एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में दो अन्य को पकड़ा गया है। दोनों नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed