{"_id":"69cc0f08673712569b018797","slug":"unfit-vehicles-will-be-inspected-campaign-will-start-from-today-basti-news-c-207-1-bst1001-155900-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनफिट वाहनों की होगी जांच, आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनफिट वाहनों की होगी जांच, आज से चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- एआरटीओ ने कर्मचारियों की लगाई डयूटी
बस्ती। जिले में अनफिट वाहनों की अब खैर नहीं है। स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाए जा रहे अभियान में ऐसे वाहनों को भी शामिल किया जाएगा जो पहले से ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं। परिवहन विभाग पोर्टल के जरिये इनकी निगरानी भी करेगा। इस दौरान अनफिट वाहनों की जांच कर उन्हें फिट करेंगे। इस अभियान में संभागीय निरीक्षक के नेतृत्व में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेयी ने बताया कि जिले में संचालित स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच की जानी है। इस अभियान में ऐसे वाहनों को भी शामिल किया जाएगा जो पहले से ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित समस्त स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश, जिला, शिक्षा विभाग और विद्यालय स्तर पर भी माॅनिटरिंग की जा सकेगी।
इस पोर्टल पर समस्त विद्यालयों को अपने विद्यालय में संचालित वाहनों से संबंधी विवरण यथा वाहन का पंजीकरण क्रमांक, वाहन का प्रकार, वाहन की आयु, वाहन का माॅडल, इंजन संख्या, चेसिस संख्या, वाहन स्वामी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परमिट संख्या, परमिट वैधता, फिटनेस प्रमाण पत्र संख्या आदि विवरण पूरा करना होगा। इसके अलावा, संबंधित वाहन चालक का पूर्ण विवरण दर्ज करना होगा। बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संभागीय निरीक्षक बस्ती के नेतृत्व में कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सभी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अपने वाहनों के फिटनेस की जांच करा लें।
Trending Videos