सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: On the second day, 1165 examiners checked 36,886 answer sheets.

यूपी बोर्ड : दूसरे दिन 1165 परीक्षकों ने जांची 36,886 कॉपियां

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board: On the second day, 1165 examiners checked 36,886 answer sheets.
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दूसरे दिन दोगुने रफ्तार में आ गया। चार केंद्रों पर हाईस्कूल में 21,420 और इंटरमीडिएट में 15,466 मिलाकर कुल 36,886 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया। पहले दिन मूल्यांकित कॉपियों की संख्या केवल 15,527 रही। दोनों दिनों में 52,413 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
Trending Videos

दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की आवंटित एक लाख 54,410 उत्तर पुस्तिकाएं में से एक लाख 31,332 उपलब्ध करा दी गई हैं। दूसरे दिन यहां 388 परीक्षकों ने 10,678 कॉपियां जांची। जबकि पहले दिन 4,308 कॉपियां जाची गई थी। इस तरह कुल 14,986 कॉपियां यहां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में आवंटित एक लाख 54,410 उत्तर पुस्तिकाएं में से एक लाख 43,280 कॉपियां उपलब्ध करा दी गई हैं। दूसरे दिन यहां 380 परीक्षकों ने 10,742 कॉपियां जांची। जबकि पहले दिन 4,308 कॉपियां जांची गई थीं। इस तरह कुल 13,981 कॉपियां यहां जांची जा चुकी हैं। जीजीआईसी में इंटरमीडिएट में एक लाख 16,332 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। दूसरे दिन कुल 6,907 कॉपियां जांची गईं। यहां 223 परीक्षकों ने मूल्यांकन ड्यूटी की। दोनों दिनों में मिलाकर कुल 11,050 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में एक लाख 28,656 इंटरमीडिएट की कॉपियां आवंटित हुई हैं। इसमें दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 8,559 कॉपियां जांची गई। यहां 174 परीक्षकों ने मूल्यांकन ड्यूटी की है। दो दिन में दिन में कुल 12,396 कॉपियां जांची गई है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन मूल्यांकन कार्य काफी रफ्तार पकड़ा है। दोगुने से अधिक कॉपिया जांची गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed