{"_id":"69b1cb3853caca1d9905b3b8","slug":"villagers-are-troubled-due-to-lack-of-drainage-in-the-revenue-village-marwatia-basti-news-c-207-1-bst1015-154700-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजस्व गांव मरवटिया में जलनिकासी न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजस्व गांव मरवटिया में जलनिकासी न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत बगही के राजस्व गांव मरवटिया में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कृष्ण बिहारी ने इस संबंध में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नाली का पानी सड़क और आसपास के स्थानों पर एकत्र हो रहा है। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पानी जमा होने के कारण गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल और अन्य माध्यमों से भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा नाली के पानी के बहाव को रोक दिया गया है, जिसके कारण पानी एक ही स्थान पर जमा हो रहा है। इससे सड़क भी खराब हो रही है और ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण कृष्ण बिहारी ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों को राहत मिल सके और गांव में स्वच्छता बनी रहे। संवाद
Trending Videos