{"_id":"69b1cb9a79137c23b30650ae","slug":"buyers-flock-to-the-market-after-iftari-basti-news-c-207-1-bst1006-154707-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इफ्तारी के बाद बाजार में उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इफ्तारी के बाद बाजार में उमड़ रहे खरीदार
विज्ञापन
बुधवार की शाम को गांधीनगर में खरीदारी करने निकलीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। माह-ए-रमजान के अंतिम चरण में प्रवेश के साथ ही ईद की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी हुई रेडीमेड गारमेंट्स, जूते-चप्पल और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। महिला पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक ईद के लिए खरीदारी करने लगे हैं। शाम का इफ्तारी के बाद गांधीनगर की रौनक बढ़ जा रही है।
बुधवार की देर शाम को तुरकहिया, महरीखांवा, दरिया खां, लाडली मंजिल, पठान टोला, चिकिवा टोला आदि क्षेत्रों में रौनक देखने लायक थी। शहर का मुख्य मार्केट होने के नाते इफ्तारी के बाद गांधीनगर की रौनक में भी चार चांद लग जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
गांधीनगर, मंगल बाजार में जूता-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। खरीदारी करने आए मोहम्मद हसन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ईद की खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार आए हैं। खरीदारी करने मेन बाजार में आईं समीना खान ने बताया कि इस बार सजे ईद के बाजार में कपड़ों की अच्छी वैरायटी मिल रही है।
Trending Videos