फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Written exam for recruitment to 150 ECCE educator posts soon

Basti News: ईसीसीई एजुकेटर के 150 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द

Mon, 26 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Written exam for recruitment to 150 ECCE educator posts soon
बस्ती। जिले में बाल वाटिका के बच्चों को पढ़ाने के लिए 150 ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से पूरी की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार हो गया है और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की सूचना भेजी जा रही है। परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पूर्व में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा और पीएमश्री योजना के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती होनी है। इनकी सेवाएं आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएंगी। भर्ती के लिए पहले साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से पांच-पांच विद्यालयों के विकल्प भी मांगे गए थे। इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए पहले पांच सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर 150 पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी। जिले में वर्तमान में 179 ईसीसीई एजुकेटर बाल वाटिका में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। नई भर्ती पूरी होने के बाद इनकी संख्या में और वृद्धि होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए प्रश्नपत्र तैयार हो गया है। सभी आवेदकों को लिखित परीक्षा देनी होगी। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। इस बार भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से पूरी कराई जाएगी, ताकि चयन में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed