सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after bike collides with a bull.

Basti News: सांड से टकराई बाइक युवक की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike collides with a bull.
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर तिवारीपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार तीन युवक सांड से टकरा गए। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया। वहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। हर्रैया थाना क्षेत्र के नदांये गांव निवासी रवि (22) पुत्र फूलचंद अपने दो अन्य साथी विशाल निवासी गौहनिया एवं अर्जुन के साथ मोटरसाइकिल से रामजानकी मार्ग पर चिलमा से दुबौलिया की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तिवारीपुर गांव के पास अचानक सांड से उनकी बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण तीनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुबौलिया पुलिस तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल और अर्जुन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed