सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1,310 patients were examined and provided with medicines at the Health Fair.

Bhadohi News: आरोग्य मेले में 1310 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
1,310 patients were examined and provided with medicines at the Health Fair.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट दर्द की समस्या से पीड़ित रहे। पेट दर्द के मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक रही। जिन्हें जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में 1310 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
Trending Videos

चकटोडर, कसियापुर, हरिहरपुर, करियाव, सेमराध, कटरा, गोपीगंज, लालानगर, जयरामपुर सहित 20 केंद्रों पर सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पेट दर्द, बुखार, घुटने व कमर में दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष चतुर्वेदी ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 22 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया। मेले में आए अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने दोपहर दो बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कसियापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने लू वार्ड कक्ष में हरा पर्दा लगाने का निर्देश दिया। दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मई हरदोपट्टी पहुंचे। जहां सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed