{"_id":"69ee6602ca533cedb10de128","slug":"tripping-every-20-minutes-power-cuts-lasting-6-hours-in-cities-and-12-hours-in-villages-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-142272-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हर 20 मिनट में ट्रिपिंग, शहरों में 6 और गांवों में 12 घंटे अघोषित कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हर 20 मिनट में ट्रिपिंग, शहरों में 6 और गांवों में 12 घंटे अघोषित कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सभी सरकारी दावे बेदम साबित हो रहे हैं। शहरी इलाकों में छह से आठ घंटे और ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। कई उपकेंद्रों से रात में हर 15 से 20 मिनट पर ट्रिपिंग हो रही है। इससे पूरी रात मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। रात में नींद न पूरी होने पर लोगों की दिनचर्या बिगड़ जा रही है।
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से कटौती भी शुरू हो गई है। गर्मी के कारण उपकेंद्रों के ट्रांसफाॅर्मर भी गर्म हो जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी अघोषित कटौती होने लगी है। शनिवार के बाद रविवार को भी ज्ञानपुर में बिजली तीन से चार घंटे प्रभावित रही। सरकार का निर्देश है कि शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है। बढ़ते तापमान एवं गर्मी के बीच कटौती ने लोगों का पारा बढ़ा दिया है। करियांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में रात में मात्र दो घंटे बिजली मिल पा रही है। इस दौरान 15 से 20 मिनट पर ट्रिपिंग हो रही है। 24 घंटे में इस फीडर से मात्र आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों से रात में कटौती बढ़ गई है। शाम को तीन घंटे और रात में दो से ढाई घंटे बिजली नहीं रहती है।
इसी तरह साऊपुर उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों से भी कटौती हो रही है। इससे रोटहा, मानिकपुर, असोगापुर, बहरी, चकभुईंधर, चौरी खास, बरदहा, रबेली, जगदीशपुर, चांदी गहना, लठिया, सवरपुर, सर्बतखानी, दलापुर, गोहिलांव, अर्जुनपुर, धनवतिया, चौरी बाजार, ममहर बाजार, निदुर बाजार, लक्षापुर बाजार, बरवा बाजार समेत 100 गांव प्रभावित हैं। वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र से भी 12 से 14 घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे 100 से अधिक गांवों में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। 33/11 उपकेंद्र चकापुर से भी रात में तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। इससे चकापुर, मालियापुर, अदनपुर, हुसैनीपुर, कंसापुर, बसंतापुर, विक्रमपुर, इंटवा, भीटी, द्वारिकापुर, मेदनीपुर, पटखौली समेत 50 गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम का कहना है कि लोड अधिक होने से मेन से कटौती हो रही है। ट्रांसफाॅर्मर भी गर्म हो जाते हैं। जिससे समस्या बढ़ी है। जल्दी ही आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X