{"_id":"69ee67ce7b5af906840a251b","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-the-jewelry-kept-in-the-wardrobe-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-142265-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: घर में घूसे चोर अलमारी में रखे गहने उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: घर में घूसे चोर अलमारी में रखे गहने उठा ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के भक्तापुर गांव में शनिवार की रात चोर अनिल गुप्ता व सुनील गुप्ता के घर से करीब छह लाख रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड व फाॅरेंसिक टीम की मदद से जांच में जुट गई।
औराई के भक्तापुर निवासी कालीदास गुप्ता के पांच बेटों में अनिल व सुनील गुप्ता मुंबई में रह कर बिजनेस करते हैं। घर पर उनके माता-पिता के साथ तीन भाई रहते हैं। शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर 11 बजे तक आपस में बातचीत करके सोने चले गए। सबसे छोटा भाई संदीप गुप्ता घर के बाहर और मां बरामदे में सो रही थीं। बड़े भाई बगल के कमरे में सीढ़ी के पास सो रहे थे। परिजनों के अनुसार सुबह जब जगे तो अनिल और सुनील के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी खुली थी। जिसमें से गहने गायब थे। चोरों ने अन्य सामान जैसे कपड़े, नकदी आदि को नहीं छुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोतवाल अश्वनी त्रिपाठी डॉग स्क्वाॅड, फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने में लगे रहे। परिजनों के अनुसार चोर करीब छह लाख के सोने व चांदी के गहने उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि डाॅग स्क्वाॅड व फॉरेंसिक टीम के माध्यम से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X