{"_id":"69825999e3f8f2e6110e08cd","slug":"a-cc-road-and-drain-will-be-built-for-one-crore-over-600-meters-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138529-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक करोड़ से 600 मीटर बनेगी सीसी रोड और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक करोड़ से 600 मीटर बनेगी सीसी रोड और नाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। एक दशक से बदहाल चौरी बाजार से परसीपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मार्ग की तस्वीर अब बदलने वाली है। एक करोड़ की लागत से 600 मीटर तक सीसी रोड़, नाली का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सीसी रोड़ और नाली निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसकी स्वीकृति अब मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इससे व्यापारियों संग स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलेगी। बाजार के मुख्य तिराहे से परसीपुर रेलवे फाटक तक सड़क हमेशा से बदहाल रहती है। यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढा होने के कारण फिसलकर गिरने से बाइक सवार चोटिल भी होते रहते हैं। लोगों का इस मार्ग से चलना दूभर हो जाते हैं। एक दशक पहले पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी, लेकिन कुछ साल में ही खराब हो गए। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे और उखड़ी इंटरलॉकिंग की ईंट राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई। आए दिन टोटो वाहन भी गड्ढे में पलटते रहते हैं। बरसात के दिनों में सड़क झील बन जाती है। बदहाल सड़क पर ही पुलिस चौकी, बैंक, अस्पताल, स्कूल-काॅलेज, रेलवे स्टेशन के अलावा बड़े-बड़े प्रतिष्ठान है। इससे हमेशा इस सड़क पर भीड़ रहती है और घंटों जाम में फंसे राहगीर परेशान हो जाते हैं। सड़क के लिए व्यापारी जय प्रकाश सोनकर के नेतृत्व में कई बार प्रदर्शन व धान रोपाई भी किया जा चुका है। अब सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया तो लोगो ने राहत की सांस ली है।
स्टेशन रोड पर 600 मीटर लंबी और साढ़े पांच मीटर चौड़ाई का सीसी रोड संग नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिली है। निविदा प्रकिया पूरी करके जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।- - ज्ञानेंद्र जेई पीडब्ल्यूडी।
Trending Videos
स्टेशन रोड पर 600 मीटर लंबी और साढ़े पांच मीटर चौड़ाई का सीसी रोड संग नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिली है। निविदा प्रकिया पूरी करके जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।- - ज्ञानेंद्र जेई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
