सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sewer construction started with 1.6 million, no drainage arrangement made

Bhadohi News: 16 लाख से नाली निर्माण शुरू, निकासी की व्यवस्था नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sewer construction started with 1.6 million, no drainage arrangement made
सुरियावां नगर के वार्ड नौ में हो रहा नाली का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सुरियावां। वार्ड संख्या नौ नेहरू नगर में 16 लाख की लागत से 300 मीटर नाली निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। नाली का पानी कहां जाएगा यह अभी तक सुनिश्चित नहीं है। स्तानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाया है। नेहरू नगर से स्टेशन रोड़ होते हुए राजकुमार के मकान तक 300 मीटर तक जल निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू है। इसके लिए नगर प्रशासन 16 लाख रुपये खर्च करेगा। निविदा जारी होने के बाद काम भी शुरू हो गया है। नाली निर्माण होने पर पानी कहां पर बहेगा यह निश्चित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि नाली का पानी मोहल्ले में स्थित एक गड्ढे में गिराया जाएगा। कुछ साल पहले नाली का पानी पश्चिम से पूरब बहाया जाता था। अब पूरब से पश्चिम पानी निकासी होने पर गड्ढे में पानी जाता है। नयागंज के पूर्वी छोर पर सैकड़ों मकान और दुकान है। रामजीत, रामनरेश, जगदीश ने कहा कि पहले पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया की शुरूआत में गड्ढे में पानी जाएगा। भविष्य में निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed