सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP's protest at the collectorate over fraud in Form Seven

Bhadohi News: फॉर्म सात में धांधली के लिए सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
SP's protest at the collectorate over fraud in Form Seven
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने के बाद खड़े सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म सात में धांधली का आरोप लगाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य को बूथवार की गई गड़बड़ी से जुड़े प्रपत्रों का ज्ञापन भी सौंपा। प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि जिले की विभिन्न विधानसभाओं में लोकतंत्र की शुचिता को खंडित करने का एक संगठित प्रयास किया जा रहा है। गांव और नगर में भाजपा नेताओं के माध्यम से फॉर्म सात जमा कराया जा रहा है। इन फॉर्मों में एक ही लिखावट और छपे-छपाए विवरण पाए गए हैं, जो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। एक विशेष रणनीति के तहत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के वैध मतदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है। उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म सात भरे जा रहे हैं। एक वर्ग विशेष के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने भदोही विधानसभा में बूथ संख्या 155, 163, 161, 114, 313, 413, 315, 316, 469, 435, 426, 427, 280, 281 और ज्ञानपुर विधानसभा में बूथ संख्या 326, 324, 325, 69, 70, 71 और औराई में बूथ संख्या 24, 250, 121 से 139, 144, 145, 146, 147, 148, 157 से 172, 214, 215, 216, 229, 230, 282, 283, 348, 349, 341, 342 शामिल है। पार्टी का दावा है कि 500 बूथों पर यह धांधली की गई है। पार्टी ने यह भी मांग की कि यदि किसी नाम पर आपत्ति दर्ज की जाती है, तो उसका सत्यापन संबंधित मतदाता की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ किया जाए। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस संगठित चुनावी अपराध पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की, तो वे जन-आंदोलन के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय और भारत निर्वाचन आयोग का रुख करेंगे। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, अजीत सिंह क्षत्रिय, संतोष यादव, लालचन्द बिंद, आसिफ खान, पवन विश्वकर्मा, करिया पाल, धर्मंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed