सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress protests at the collectorate for the reinstatement of MNREGA

Bhadohi News: मनरेगा की बहाली के लिए कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congress protests at the collectorate for the reinstatement of MNREGA
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मनरेगा की बहाली के लिए कांग्रेस का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपा। मनरेगा की मूल भावना को पूर्ण रूप से बहाल करने, काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। को-ऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए जीवनरेखा है। केंद्र सरकार लगातार बजट कटौती, भुगतान में देरी और काम की अनिश्चितता पैदा कर इस योजना को कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की संवैधानिक भावना से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन और सुरेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को मनरेगा मजदूरी न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करनी चाहिए। सभी लंबित भुगतान तत्काल कराए जाएं। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर राजेश्वर दूबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, हसनैन अंसारी, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्रा, नाजिम अली, रमाशंकर बिंद आदि रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article