सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A Chief Minister Model Composite School will be built in Bahraich

Bhadohi News: बहरैची में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A Chief Minister Model Composite School will be built in Bahraich
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही तहसील के बहरैची में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए शासन ने 12.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
Trending Videos

करीब 5.50 एकड़ भूमि में बनने वाले विद्यालय का निर्माण अप्रैल-मई से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को नामित किया गया है। जिले के दूसरे सीएम माॅडल विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें करीब दो हजार बच्चों का नामांकन होगा।
औराई तहसील का विद्यालय गिर्दबड़गांव में बन रहा है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। काॅन्वेंट विद्यालयों जैसी सुविधा के लिए जिले की तीन तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है। औराई ब्लाॅक के गिर्दबड़गांव में स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। भदोही के बहरैची में जमीन चिह्नित की गई थी। अब शासन ने 25 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्यालय के लिए आधी धनराशि यानि 12.50 करोड़ जारी कर दिए हैं। बहरैची में जिस स्थान पर विद्यालय बनना है, उसके आसपास अभी गेहूं की फसल है। गेहूं की कटाई के बाद जमीन की पैमाइश कराकर काम शुरू होगा। उम्मीद है कि अप्रैल या मई से काम शुरू हो जाएगा। विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। ज्ञानपुर के घरांव में जमीन का चयन किया जा चुका है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय तीनों तहसीलों में बनना है। औराई के गिर्दबड़गांव में काम चल रहा है। बहरैची के लिए पैसा जारी हो गया है। बहरैची में बनने वाले विद्यालय पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed