सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A crowd of devotees gathered in Noorbagh, the ritual of bathing was performed

Bhadohi News: नूरबाग में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, गुस्ल की रस्म अदा की गई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A crowd of devotees gathered in Noorbagh, the ritual of bathing was performed
नूरबाग दरगाह पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
घोसिया। नूरबाग स्थित दरगाह हजरत बाबा नूर आलम सहा के सालाना दो दिवसीय मेले का रविवार को शुभारंभ अकीदत के साथ हुआ। पहले दिन रात 1:40 बजे गुस्ल की रस्म अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद रहे। सुबह 6 बजे से कुरान खानी हुआ। इसमें लोगों ने इबादत करके मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शाम चार बजे चादरपोशी की रस्म अदा की गई। दूर-दराज से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नत मांगीं। इस मौके पर घोसिया, माधो सिंह, खमरिया, औराई आसपास के कई गांवों से भारी संख्या में लोग मेले में शरीक हुए। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी बदरे आलम सहा ने बताया कि मेला हर साल पारंपरिक तरीके से आयोजित होता है। इस मौके पर मो. सारीक आलम नूरी, मो. फैज नूरी, हाजी निजामुद्दीन, सिकंदर अली, हाजी तलीफ आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed