सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmer burned in a land dispute, former head and his son accused

Bhadohi News: जमीन के विवाद में किसान को जलाया, पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर लगा आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer burned in a land dispute, former head and his son accused
राजबली यादव। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भदोही (मोढ़)। भदोही के मकनपुर गांव में सोमवार की रात में जमीन के विवाद में राजबली यादव (52) जल गए। पीड़ित ने अपने भाई पूर्व प्रधान राजपति यादव और भतीजे राहुल यादव पर केरोसीन तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का इलाज सौ शैय्या बर्न यूनिट अस्पताल में चल रहा है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों परिवार के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की रात में राजबली घर में सोए थे। देर रात लघुशंका करने के लिए उठे। आरोप है कि पूर्व प्रधान, उनका बेटा राहुल दोनों लोगों ने मिलकर उनके ऊपर केरोसीन तेल फेंक दिया। इसके बाद माचिस जलाकर फेंककर भाग गए। आग की लपटों में घिरने के बाद वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और कंबल डालकर आग बुझाते हुए उनको लेकर नजदीक के एक अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सौ शय्या अस्पताल के बर्न यूनिट के लिए रेफर कर दिया। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरआर मौर्या ने बताया कि पीड़ित राजबली के शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा जला है। इंफेक्शन न फैले इसलिए बर्न यूनिट में ट्रांसफर किया गया है।
Trending Videos

हाईकोर्ट में दोबारा याचिका डालने पर नाराज है पूर्व प्रधान का परिवार
अमर उजाला की टीम ने पीड़ित राजबली यादव ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि मेरे भाई पूर्व प्रधान राजपति यादव का परिवार हाईकोर्ट में दोबारा याचिका डालने के बाद से नाराज है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सीमांकन और कब्जा मुक्त करने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन से मिलीभगत करके पूर्व प्रधान ने गलत रिपोर्ट भेजवा दिया। बीते 18 मार्च को मामले में वे दोबारा कोर्ट में याचिका डाले हैं। उधर, मामले में पूर्व प्रधान राजपति यादव ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि भाई से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने फंसाने के लिए इस तरह की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुईं इस तरह की तीन घटनाएं
09 मार्च 2026 को औराई के पीपरगांव में जैसलाल सरोज को प्रधान ने हैंडपंप की पाइप देने के लिए घर बुलाया था। कहासुनी के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया था। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई थी।
10 दिसंबर 2025 को भदोही के घसकरी गांव में शिकायतकर्ता कमलाकांत दुबे को प्रधान के भतीजे ने कार से कुचलकर हत्या कर दी थी।
24 मार्च 2026 को जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान राजपति यादव और भतीजे राहुल यादव पर भाई राजबलि यादव ने जलाने का आरोप लगाया है।


राजस्व के मामले जिला प्रशासन के लिए बने हैं सिरदर्द
समाधान दिवस तिथि कुल मामले निस्तारण

23 मार्च 97 शिकायते 16

14 मार्च 62 शिकायते 07

07 मार्च 80 शिकायते 18

28 फरवरी 61 शिकायते 08


मामले में पूर्व प्रधान के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि पीड़ित 20 फीसदी तक जला है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया है। पीड़ित या उसके परिवार की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया की जांच में जमीन का विवाद सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article