सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aditya Kumar departed for ISRO

Bhadohi News: आदित्य कुमार इसरो के लिए हुआ रवाना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Aditya Kumar departed for ISRO
आदित्य कुमार पाल। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य कुमार पाल ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos

आदित्य का चयन बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। मंगलवार को वे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से चयनित 22 बच्चों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। यह दल बेंगलुरु में अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को समझने के साथ-साथ इसरो के वैज्ञानिकों से संवाद भी करेगा। आदित्य की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष सिंह और विज्ञान शिक्षक संजय कुशवाहा ने खुशी जताई है। कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता है। बीएसए शुभम पांडेय ने कहा कि यह जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। बीईओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आदित्य की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed