फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A grand Tiranga Yatra was taken out under the 'Har Ghar Tiranga

Bhadohi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के नारों से गूंजा क्षेत्र

Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga Yatra was taken out under the 'Har Ghar Tiranga
रसड़ा तहसील परिसर से तिरंगा यात्रा निकाले लोग।संवाद
बलिया। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में भव्य रूप से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठे। घोघा। विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों यात्राओं के दौरान नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

विधायक केतकी सिंह स्कूटी पर तिरंगा लेकर बाइक यात्रा में सबसे आगे रहीं। उनके पीछे सैकड़ों युवा, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बाइक पर तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा का संयोजन प्रतुल ओझा और मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया। स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अभिजीत तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, तेजा रावत, ध्रुप तिवारी, अवनीश मिश्रा, शिवम गुप्ता, अखिलेश सिंह शामिल रहे। चिलकहर: चिलकहर ब्लॉक अंतर्गत भाजपा चिलकहर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यसमिति सदस्य राणा कुणाल सिंह रहे। शशिकांत सिंह, महामंत्री नारायण वर्मा, पिंटू पाल, उपाध्यक्ष केएम पांडेय मौजूद रहे। नगरा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर क्षेत्र के गांव नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। खरुआव गांव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed