चौरी। बाजार के मुख्य तिराहे से स्टेशन रोड पर पहुंचना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है। दो मार्ग के बीच बने गड्ढे में आए दिन वाहन सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करके नाराजगी व्यक्त की।
कहा कि भदोही-वाराणसी मार्ग के मुख्य तिराहा से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर बीस फीट की दूरी तक सड़क नीचे है। नवनिर्मित स्टेशन रोड का नए सिरे से सीसी रोड बनाया गया है। सीसी रोड इतनी ऊंची हो गई है कि गड्ढा होने लगा है। सीसी रोड का निर्माण हुआ, तो बीच में जगह कैसे छूटी। नाली के लिए खोदी गई मिट्टी वैसे ही छोड़ दिया गया है। आरोप लगाया कि पहले ठेकेदार द्वारा मिट्टी बेची जा रही थी, लेकिन जब स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की, तो रोक लग गई। प्रदर्शनकारियों में सूर्य प्रसाद मिश्रा, सलीम सिकंदर, गणेश राय, इम्तियाज मंसूरी, राकेश सोनकर, अखिलेश, फरहान आदि शामिल रहे।