फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nagesh from Nandapur secured the 71st rank in the UPSC CAPF exam.

Bhadohi News: नंदापुर के नागेश ने यूपीएससी सीएपीएफ में हासिल की 71वीं रैंक

Thu, 13 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nagesh from Nandapur secured the 71st rank in the UPSC CAPF exam.
यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 71वीं रैंक लाने वाले नागेश यादव। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
ज्ञानपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। जिले के नंदापुर निवासी कांस्टेल नागेश यादव ने आल इंडिया स्तर पर 71वीं र्रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अब वह असिस्टेंट कमाडेंट बन गए हैं। वर्तमान में वह विशिष्ट कमांडो बल कोबरा में कार्यरत हैं। सफलता मिलने पर परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर मुख्यालय से सटे नंदापुर गांव निवासी भोलेनाथ यादव सीआरपीएफ में एएसआई पद पर कार्यरत है। उनके बेटे नागेश यादव ने सेंट थॉमस गोपीगंज में शुरूआती शिक्षा ग्रहण किया। नागेश यादव ने 27 जुलाई 2021 को एसएससी जीडी की परीक्षा उर्तीण किया। जिसके बाद सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल के रूप में चयन हुआ।
विज्ञापन

2022 में सब-इंस्पेक्टर सीआरपीएफ में चयन किया गया। 2024 में देश के विशिष्ट कमांडो बल कोबरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को जारी रखा और अब यूपीएससी सीएपीएफ में सफलता हासिल किया। आल इंडिया स्तर पर उन्होंने 71वीं रैंक हासिल किया। नागेश ने सफलता के पीछे परिवार की प्रेरणा को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed