{"_id":"6a7ccba4d8377d213f04914c","slug":"children-with-disabilities-to-go-on-educational-excursions-visits-to-be-conducted-in-batches-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147143-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे दिव्यांग बच्चे, बैच में होगा भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे दिव्यांग बच्चे, बैच में होगा भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। समेकित शिक्षा के तहत इस विजिट में बच्चों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। छह ब्लॉक में करीब ढाई हजार बच्चे दिव्यांग हैं। किताबों और कक्षा की पढ़ाई के साथ अब दिव्यांग बच्चे बाहर की दुनिया भी देखेंगे और उससे सीखेंगे। इन बच्चों को जिले या आसपास के जिलों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर भ्रमण पर ले जाया जाएगा। 50-50 दिव्यांग बच्चों का बैच बनाकर उनको एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी।
जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) रश्मि मिश्रा ने बताया कि बच्चों के चयन में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता का ध्यान रखा जाएगा और भ्रमण पर भेजने से पहले अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। दिव्यांग बच्चों के लिए मौजूदा शिक्षण सत्र में एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों से बच्चों का चयन कर जल्द ही रूट तय किया जाएगा।