फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   3.18 lakh Tricolour flags reached 546 Gram Panchayats.

Bhadohi News: 546 ग्राम पंचायतों में पहुंचे 3.18 लाख तिरंगा झंडे

Thu, 13 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
3.18 lakh Tricolour flags reached 546 Gram Panchayats.
ज्ञानपुर। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में तीन लाख 18 हजार तिरंगे का वितरण कर दिया गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसे एक-एक बस्ती और घर तक प्रधान, सचिव, कोटेदार और रोजगार सेवक पहुंचा रहे हैं। 14 अगस्त तक हर घर तक तिरंगा पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जुड़ी समूह की महिलाएं बीते 10 दिनों से तिरंगा तैयार कर रही थीं। उनको तीन लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था। तिरंगा तैयार होने के बाद 10 अगस्त से इसका वितरण शुरू हो गया है। हर ग्राम पंचायत में 300 से लेकर 800 तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी बीडीओ, सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि को दी गई है। समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे ब्लॉक से गांव तक फहराए जाएंगे। 20 रुपये प्रति झंडा के हिसाब से ग्राम पंचायतें महिलाओं को देंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम आदित्य कुमार ने बताया कि तीन लाख तिरंगा बनाने का लक्ष्य मिला था। समूह की महिलाओं ने उससे अधिक तैयार किया है। बुधवार तक सभी ब्लॉकों को तिरंगा सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed