चौरी। क्षेत्र के कंदुई लठियां स्थित भक्तिधाम आश्रम में बुद्धवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भजन-कीर्तन के बीच भंडारे का आयोजन हुआ। गुरु स्वामी चिदानंद महाराज सुबह अपने गुरुश्री का स्मरण पूजन किए और उसके बाद गुरुपीठ पर आसीन हुए। प्रवचन सत्र में स्वामी चिदानंद महाराज ने कहा कि मन में उपकार और सभी के प्रति प्यार ही जीवन का आधार है। जिस भी मानव के नयन नम ना हो, अश्रुरहित हो वहां करुणा का अभाव है। जहां करुणा नहीं वहां मानवता नहीं है। कहा कि जीवन में तरक्की करो, धन वैभव सब हासिल करो लेकिन इतना ध्यान रखो कि किसी का हक छीनकर तुम्हारी जेब भारी ना होने पाए, क्योंकि परमपिता की नजर तुम पर है, तभी तुम धरा पर हो। ईश्वर का सीसीटीवी पल पल ऑन रहता है और तुम्हारे कर्म का रजिस्टर भरता रहता है। मौके पर मुख्य रूप से साधक विकास जायसवाल, आनंद गुप्ता, प्रेमचंद जायसवाल, भरत जायसवाल, अंजनी राय, गणेश जायसवाल, अनूप आदि रहे।
चौरी। क्षेत्र के कंदुई लठियां स्थित भक्तिधाम आश्रम में बुद्धवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव में भजन-कीर्तन के बीच भंडारे का आयोजन हुआ। गुरु स्वामी चिदानंद महाराज सुबह अपने गुरुश्री का स्मरण पूजन किए और उसके बाद गुरुपीठ पर आसिन हुए। प्रवचन सत्र में स्वामी चिदानंद महाराज ने कहा कि मन में उपकार और सभी के प्रति प्यार ही जीवन का आधार है। जिस भी मानव के नयन नम ना हो, अश्रुरहित हो वहां करुणा का अभाव है। जहां करुणा नहीं वहां मानवता नहीं है। कहा कि जीवन में तरक्की करो, धन वैभव सब हासिल करो लेकिन इतना ध्यान रखो कि किसी का हक छीनकर तुम्हारी जेब भारी ना होने पाए, क्योंकि परमपिता की नजर तुम पर है, तभी तुम धरा पर हो। ईश्वर का सीसीटीवी पल पल ऑन रहता है और तुम्हारे कर्म का रजिस्टर भरता रहता है। मौके पर मुख्य रूप से साधक विकास जायसवाल, आनंद गुप्ता, प्रेमचंद जायसवाल, भरत जायसवाल, अंजनी राय, गणेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, सोनू जायसवाल, सचिन जायसवाल आदि रहे।