{"_id":"6a6c5ab5d3f08dd20b055f45","slug":"video-farmers-protest-over-proposed-industrial-corridor-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, VIDEO
जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा में जा रहे खेत को लेकर बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर के तहसील के दानुपुर पूरब पट्टी गांव के दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पर धमक पड़े। किसानों ने प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि इससे सैकड़ों किसानों की उपजाऊ जमीन गलियारे में चली जाएगी। जिससे उनकी आजीविका बाधित होगी। उन्होंने सीएम को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में दानूपुर पूरबपट्टी गांव भी दायरे में जा रही है। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। लोगों ने बताया कि गांव में पहले से किसानों के पास जमीन कम है। वहीं गांव के विकास कार्यों के लिए भी जमीन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में प्रस्तातिव औद्योगिक गलियारे में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि चली जाएगी। लोगों ने मांग किया कि किसानों व गांव के हित को देखते हुए औद्योगिक गलियारे के लिए उनके गांव की जमीन को अधिग्रहित न किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।