सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man died of electrocution while opening a tent

Bhadohi News: टेंट खोलते समय करंट से युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while opening a tent
मृतक धर्मेंद्र यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार की सुबह टेंट खोलते समय करंट की चपेट में आने से धर्मेंद्र यादव उर्फ भीरू (28) निवासी गोपालपुर की मौत हो गई। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव टेंट व्यवसाय से जुड़े थे। शुक्रवार को गोपालपुर-दानीपट्टी गांव में उसने अपना टेंट लगाया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे टेंट को खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे 440 वोल्ट के विद्युत तार से छू गया, जिससे पाइप में करंट उतर आया और धर्मेंद्र उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़े। उनके साथ मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र मिलनसार स्वभाव के थे। टेंट व्यवसाय के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed