सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blaze Blaster secured a spot in the final with a 20-run victory.

Bhadohi News: ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Blaze Blaster secured a spot in the final with a 20-run victory.
विज्ञापन
रेणुसागर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेणुसागर के संयोजन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल के मैदान पर चल रहे आरपीएल 2026 क्रिकेट के इलिमिनेटर मैच के रोमांचक मुकाबले में ब्लेज ब्लास्टर ने शानदार क्रिकेट मैच का प्रदर्शन करते हुए पॉवर पैंथर को 20 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज़ ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाने का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर पैंथर की टीम 14.2 ओवर में आलआउट होकर 99 रन ही बना पाई। इस तरह ब्लेज़ ब्लास्टर की टीम ने 20 रन से विजयी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लेज़ ब्लास्टर की ओर से सुधांशु सिंह अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण 4 विकेट चटका कर मैन ऑफ द मैच रहे। ब्लेज़ ब्लास्टर के टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजक समिति की ओर से संचालन विभाग के हेड मनीष जैन,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा एवं राजीव मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच रहे सुधांशु सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका अजीत एवं अजय रवानी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed