{"_id":"6a2ee610ad8a0aea0c01a86d","slug":"ncl-safety-committee-meeting-emphasizes-strengthening-safety-culture-bhadohi-news-c-194-1-svns1039-148166-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एनसीएल में सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एनसीएल में सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर
विज्ञापन
एनसीएल में सुरक्षा पर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।स्रोत संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल मुख्यालय में रविवार को 20वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमडी बी. साईराम ने की। इस दौरान खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा कल्याणकारी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सीएमडी बी. साईराम ने कहा कि संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने परियोजनाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों (वीटीसी) को मॉडल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने तथा एनसीएल की ई-प्रशिक्षण पहल ‘वीटीसी पोर्टल’ की सराहना की।
वहीं निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने खदानों में सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति विकसित करने पर जोर देते हुए अति-आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी। प्रतिनिधियों ने एलएमवी रोड सुरक्षा, डिजिटल वीटीसी और आईट्रिपलसी जैसी पहलों की सराहना की।
विज्ञापन
बैठक से पूर्व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाप्रबंधक (सुरक्षा) एवं उनकी टीम ने किया। एनसीएल में सोमवार को डीजीएमएस के तत्वावधान में वार्षिक सुरक्षा सप्ताह के पारितोषिक वितरण समारोह के साथ सुरक्षा समिति की त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित की जाएगी।