सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chartered Accountants play an important role in the country's economy

Bhadohi News: चारटर्ड एकाउंटेंट का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chartered Accountants play an important role in the country's economy
महजुदा लाईब्रेरी में संवाद करते ग्वालियर के सीजेएम प्रशांत पाण्डेय। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही। भदोही चारटर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य चारटर्ड एकाउंटेंट को सामान्य आचांर संहिता अनुपालन पर जोर देने के साथ-साथ सामान्य अनुपालन चूक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयकर अधिकारी भदोही सुनील सिंह ने कहा कि चारटर्ड एकाउंटेंट का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करदाताओं को सही दिशा दिखाना और राष्ट्र निर्माण में पारदर्शिता बनाए रखना सीए समुदाय का मुख्य दायित्व है। उन्होंने विभाग और कर सलाहकारों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। गैर अनुपालन (नान कंप्लायंस) विषय पर बोलते हुए सीए पंचम मौर्य ने कहा कि चारटर्ड एकाउंटेंट का कार्य काफी जिम्मेदारी वाला है। वरिष्ठ सीए पीएन टंडन ने सीए के लिए सामान्य आचार संहिता पर बात की।

उन्होंने वित्तीय और टैक्स ऑडिट के दौरान होने वाली ‘’सामान्य अनुपालन चूकों’’ पर विस्तार से चर्चा की। सीए आफताब आलम ने बताया कि आईसीएआई ने अपने हर सदस्य के लिए बहुत कम प्रीमियम पर टर्म और स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रहा है। उन्होेने लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। संचालन भदोही सीए एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुहैल अतहर ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आरसी त्रिपाठी, केपी दुबे, राम यादव, समर यादव, शैलेन्द्र गुप्ता, धर्मराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed