सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Agniveer Dheeraj Gupta was awarded the status of martyr

Bhadohi News: अग्निवीर धीरज गुप्ता को मिले शहीद का दर्जा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Dheeraj Gupta was awarded the status of martyr
जेठूपुर अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि देते सुभासपा के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
घोसिया। सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर व भारत सरकार में संचार मंत्रालय में सदस्य व युवा व्यापारी नेता शिखर गुप्ता रविवार को औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी अग्निवीर धीरज गुप्ता के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर धीरज गुप्ता के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वे लोग संघर्ष करेंगे। बताया कि अग्निवीर धीरज के शहादत को भुलाया नहीं जा सकेगा। मांग किया कि उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने के साथ-साथ उनके नाम पर गांव के मुख्य द्वार पर गेट बनाने के साथ गांव में स्मारक बनवाया जाए। वहीं, उनकी विधवा मां के जीवन यापन के लिए सरकार उनके लिए सरकार से लाभ दिलाने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। आश्वासन दिया कि मामले के लिए मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री से मिलेंगे। वहीं, सम्मान दिलाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर धैर्य प्रताप साहू, आजाद गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेश सागर साहू, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed