सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   At the Chang Festival, women mesmerized everyone with Rajasthani dance.

Bhadohi News: चंग धमाल उत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य से बांधा समां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
At the Chang Festival, women mesmerized everyone with Rajasthani dance.
रजपुरा में होली पर डांस करती मारवाणी समाज की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही के रजपुरा फेज-एक में मारवाड़ी समाज की ओर से होली पर्व पर चंग धमाल उत्सव का आयोजन हुआ। सोमवार की देर शाम चांडक परिवार की ओर से आयोजित चंग धमाल उत्सव में लोगों ने खूब मस्ती की। रात लगभग 1.30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोगों ने फाग गीतों का आनंद लिया। वहीं जमकर ठुमके लगाए। राजपुरा कॉलोनी में हरीश बसंत चांडक के यहां चंग धमाल का मुख्य आकर्षण राजस्थानी नृत्य के साथ घूमर नृत्य में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बसंत चांडक की बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हरीश चांडक, गोविंद चांडक, सोहन राठी, राम मूंदड़ा व विनोद जाजू की चंग पर थाप पर देर रात तक लोग थिरकते रहे। लोगों ने जमकर उत्सव मनाते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी और रंगोत्सव मनाया। इस मौके पर दामोदर जाजू, गोपाल हर्ष, डॉ. दुर्गा प्रसाद हर्ष, किरण हर्ष, सुरेंद्र डागा, विमल सुराना, जुगराज जैन, केवल मितल, रामगोपाल गोयल, शिवराज मेहता, रेनु मितल, सरला गोलछा, सरिता गोयल, उर्मिला बरडीया, उषा काबरा, रेखा भट्टर समेत अन्य रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed