सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It's Holi today, there will be a shower of colors, gulal will fly ...

Bhadohi News: छात्र को मनबढ़ों ने पीटा, पंच से मारकर किया घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
It's Holi today, there will be a shower of colors, gulal will fly ...
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार में स्थित एक कोचिंग से सोमवार की शाम वापस घर लौटते समय एक छात्र को मनबढ़ों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। रजनीपुर निवासी छात्र उज्ज्वल पांडेय सिंगरामऊ बाजार में स्थित एक कोचिंग से पढ़कर साढ़े छह बजे घर लौट रहा था। वह कुशहा मोड़ के पास पहुंचा कि तीन बाइक से पहुंचे लगभग आठ की संख्या में मनबढ़ों ने उसे रोक लिया। वे गाली गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे। पंच से मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां उपस्थित लोगों के पहुंचने के कारण सभी मनबढ़ भागने लगे लेकिन लोगों ने एक मनबढ़ युवक को बाइक के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने घायल छात्र को पीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed