सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today is the festival of colors, Holi, happiness will fly in the form of colored powders

Bhadohi News: रंगों का पर्व होली आज, उड़ेगा खुशियों का अबीर-गुलाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Today is the festival of colors, Holi, happiness will fly in the form of colored powders
ज्ञानपुर नगर में रंग गुलाल की खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रंगो का पर्व होली बुधवार को है। इसकी खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। हर कोई होली के मस्ती में मगन है। अपनों के संग खुशियों का गुलाल उड़ रहा है। जिले में उल्लास का वातावरण है। इस बार चंद्रगहण लगने के कारण होलिका दहन दो दिन सोमवार और मंगलवार को हुआ। होली की पूर्व संध्या पर रंगों, अबीर, गुलाल सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य सामाग्री से दुकानें सजी रही। खरीदारी के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण समय-समय पर जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के लिहाज से प्रमुख बाजारों में पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
Trending Videos

ज्ञानपुर पुरानी बाजार, बैराखास, भगवानपुर, कलियापुर, सुरियावां, पाली, महजूदा, कड़ोर, भिदिऊरा, सुजातपुर, देईपुर, पाली आदि स्थानों पर मंगलवार को होलिका दहन किया गया। बुधवार को रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी। होली को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक है। रंग-बिरंगी पिचकारी, अबीर-गुलाल देखकर बच्चों के खुशियों का ठिकाना नहीं है। दुकान पर पहुंचने के बाद बच्चे हर सामान खरीदने के लिए लालाइत हो रहे हैं। बाजार में 10 से 300 रुपये तक के पिचकारी बिक रही है। होली खेलने के लिए टोपी और पैजामा-कुर्ता की जमकर खरीदारी की गई। रंगों और पिचकारी की दुकानों पर बच्चों का मजमा लगा रहा। ज्ञानपुर के दुकानदार साजन ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा इस बार बाजार अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल रंग से खेलें होली, सेहत के लिए होगा अच्छा
ज्ञानपुर।
जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि होली उत्साह के साथ मनाए। यह रंगों का त्योहार है, केमिकल युक्त रंग, कीचड़ से बचे। क्योंकि यह रंग या कीचड़, स्कीन, आंख में जाने, एलर्जी और दमा के मरीजों को नुकसान पहुंचाता है। आंख लाल हो जाती है। हर्बल रंग से होली खेलना उत्तम है। त्योहारी सीजन में सेहत के प्रति सजगता जरुरी है।
हुड़दंग पर पुलिस की पैनी नजर
होली में हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। होली की मस्ती करें, लेकिन अशांति फैलाई तो ठीक नहीं। ऐसे लोगों ने पर प्रशासन की पैनी नजर है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी, सुरियावां, मोढ़ आदि बाजारों में पुलिस की टीम समय समय चक्रमण करती रही। संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की पैनी नजर है। ताकि कहीं से कानून व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न होने सके।


जिला अस्पताल, एमबीएस में तीन-तीन डॉक्टर की अतिरिक्त ड्यूटी
हर साल होली पर हुडदंग भारी पड़ती है, नशे में होने के कारण ज्यादातर लोग गिरकर चोटिल होते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पहले से ही तैयारी कर लिया है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में तीन-तीन और छह सीएचसी पर एक-एक डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गयी है। बाकि सभी चिकित्सक ऑनकाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed