सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angered by the indecent comments on social media, members of the Karni Sena surrounded the police station and lodged an FIR.

Bhadohi News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से नाराज करणी सेना के लोगों ने थाने का किया घेराव, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Angered by the indecent comments on social media, members of the Karni Sena surrounded the police station and lodged an FIR.
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वीडियो में करणी सेना पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इसी मामले में करणी सेना के लाेगों ने शुक्रवार की देर शाम भदोही कोतवाली का घेराव भी किया और आरोपी पर कारवाई की मांग की। रात में ही पुलिस ने आरोपी चाैरी निवासी सचिन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी होने पर करणी सेना के लोग चौरी थाने पहुंच गए। वायरल वीडियो में अपशब्दों में सुनने के बाद आक्रोशित करणी सेना के लोगों ने भदोही कोतवाली का घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह निवासी पिपरिस कोतवाली भदोही ने चौरी थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सचिन सोनकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मां करणी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। चौरी पुलिस ने इस मामले में आरोपी सचिन सोनकर निवासी चौरी बाजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि वीडियो से राजपूतों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed