{"_id":"69b9aa72575945330507b677","slug":"a-six-bed-cancer-day-care-center-opened-in-the-hundred-bed-hospital-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140420-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सौ शैय्या अस्पताल में खुला छह बेड का कैंसर डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सौ शैय्या अस्पताल में खुला छह बेड का कैंसर डे केयर सेंटर
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में डे कैंसर केयर सेंटर में लगा बेड़। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल के बर्न यूनिट में जनपद का पहला छह बेड का कैंसर डे केयर सेंटर (डीसीसीसी) खुल गया है। कैंसर मरीजों को उपचार कराने में इससे सुविधा मिलेगी। अस्पताल में साल 2022 से कैंसर के डॉक्टर की तैनाती है। संसाधन नहीं होने से मरीजों का अभी तक इलाज नहीं हो रहा था। डे केयर यूनिट खुलने से मरीजों का फॉलोअप अब जिले में हो सकेगा। पहले फॉलोअप के लिए भी उन्हें वाराणसी, प्रयागराज के साथ ही दूसरे महानगरों में जाना पड़ता था। सेंटर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेगा।
डे केयर में मरीजों को मिलेगी ये सुविधा
- कैंसर विशेषज्ञ की सलाह जिले में मिलेगी
- प्रथम व दूसरे स्टेज के मरीजों का प्राथमिक उपचार
- चतुर्थ श्रेणी, पैरामेडिकल स्टाॅफ की तैनाती
- कीमोथेरेपी की भी सुविधा मिलेगी
100 बेड के बर्न यूनिट अस्पताल में छह बेड का डीसीसीसी खोला गया है, जो जिले का पहला केंद्र है। यहां कैंसर के मरीजों का उपचार किया जाएगा। भविष्य में जांच के लिए मशीने भी मंगाई जाएंगी। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
Trending Videos