{"_id":"69b9ab41244b6731fc0a3db1","slug":"assault-was-carried-out-on-the-worker-fir-registered-under-st-sc-section-4-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140415-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मजदूर के साथ करते थे मारपीट 4 पर एसटी-एससी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मजदूर के साथ करते थे मारपीट 4 पर एसटी-एससी की प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बार-बार मारपीट करने और प्रताड़ित करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में गुहार लगाई है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस एसटी-एससी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महबूबपुर कुकरौठी निवासी योगेश प्रताप ने आरोप लगाया कि उसके बगल के गांव के विपक्षी वीरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव व विजय शंकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। बताया कि 21 मई 2024 को जब वह मजदूरी करके लौट रहा था तो विपक्षी उसे जातिसूचक गाली देने लगे। आपत्ति जताने पर अपशब्दों का प्रयोग करके मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने कारपेट सिटी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 6 मई 2025 को बाजार जाते समय भी विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने कहा कि पहले जाओ इलाज कराओ। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को डीह बाबा त्रिमुहानी के पास पुरानी रंजिश के लिए विपक्षियों ने मारपीट की। कोतवाली जाने पर सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos