सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrive one hour early, Static Magistrate, mobile phones are prohibited in the room

Bhadohi News: एक घंटे पहले पहुंचें स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Arrive one hour early, Static Magistrate, mobile phones are prohibited in the room
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बीते बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद विभाग अब 18 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। मूल्यांकन को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। विभाग ने केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, परीक्षक सहित अन्य सभी कार्मिक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो, इसके लिए इस बार प्रत्येक केंद्र पर जिलाधिकारी की ओर से एक पर्यवेक्षक व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने की निर्देश परिषद की ओर से दिया गया है। विभाग की ओर से किसी भी परीक्षक व शिक्षक कर्मराची को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि उन्हें मोबाइल रखने में दिक्कत न हो इसलिए केंद्र के एक कक्ष में टोकन व्यवस्था के तहत जमा कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्र में सुरक्षा व पारदर्शिता के दृष्टिगत ड्यूटी पर लगे शिक्षक-कर्मचारियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता से हो। इसको देखते हुए यह व्यवस्थाएं की गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed