सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Diseases are increasing due to not doing physical exercise: Shamsuzzama

शारीरिक व्यायाम नहीं करने से बढ़ रही हैं बीमारियां : शम्सुज्जमा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Diseases are increasing due to not doing physical exercise: Shamsuzzama
स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। भदोही साइक्लिंग क्लब की ओर से रविवार को बड़ा चौराहे से साइकिल यात्रा निकाली गई। 21 किमी की साइकिल यात्रा को सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा सरकारी अस्पताल गली, गौस नगर, सोनिया तालाब, मुजाहिद नगर होते हुए मेवड़ापुर पहुंची। जहां शम्सुज्जमा अंसारी और डॉ. जुबैर अंसारी ने स्वागत किया।
Trending Videos

शम्सुज्जमा अंसारी ने कहा कि 20-30 साल पहले लोग आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करते थे। इससे उनका काम भी होता था, उनका रूटिंग व्यायाम भी होता था और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता था। आज के आधुनिक युग में कोई शारीरिक श्रम नहीं कर रहा है, जो बीमारी का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जुबैर अंसारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी अपने काम धंधे में इतने व्यस्त हैं कि अपने शरीर को फिट रखने के लिए समय नहीं निकाल रहे हैं, जो बीमारी का मुख्य कारण है।
यहां से निकाली गई यात्रा टीकापुर, कांजी हाउस, जौहरपुर के आसपास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग का नारा देते हुए मेवड़ापुर चौक पर समाप्त हुई।
इस दौरान बेचन सिंह, जय प्रकाश दुबे, मोहम्मद राफे, राम शृंगार चौधरी, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, महेंद्र यादव, कमलेश कश्यप, सरफराज अहमद, श्याम सुंदर बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed