सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Azad Sports Club defeated Handia Cricket Academy by 85 runs

Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने हंडिया क्रिकेट अकादमी को 85 रनों से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Azad Sports Club defeated Handia Cricket Academy by 85 runs
मैन आफ द मैच कृष्णा यादव। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्पोर्ट्स स्टेडियम मेढ़ी में रविवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब और हंडिया क्रिकेट अकादमी प्रयागराज के बीच मैच खेला गया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने हंडिया क्रिकेट अकादमी की टीम को 85 रन से हरा दिया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की अंडर-14 टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 294 रन बनाए। इसमें यश राजपूत ने शानदार 70 रन, कृष्णा यादव ने नाबाद 59 रन और राम विशाल यादव ने 50 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी हंडिया की टीम 25वें ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। अभय कुमार ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 81 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कृष्णा यादव ने पांच और प्रभाकर ने तीन विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कृष्णा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article