सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Culture and literature are the heritage of the nation: Prof. Anita

देश की धरोहर होती है संस्कृति और साहित्य : प्रो. अनीता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Culture and literature are the heritage of the nation: Prof. Anita
डॉ. विनोद को बेस्ट लाइब्रेरियन का सम्मान देते अति​थि। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
घोसिया।
Trending Videos

शिल्पकार सेवा संस्थान की ओर से रविवार को अमर शिक्षण संस्थान घाटमपुर माधोसिंह में पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में डॉ. विनोद कुमार स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक संगीत में शोध एवं पत्रकारिता पुस्तक का विमोचन हुआ। वहीं, प्रो. अनीता को संस्कृत साहित्य सम्मान और प्रो. विजय कुमार भारती को बेस्ट लाइब्रेरियन का सम्मान मिला। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. अनीता ने संस्कृति और साहित्य किसी भी देश की धरोहर होती है। इनकी बदौलत ही सभ्य समाज की नींव पड़ती है। अपनी जड़ों को छोड़कर हम कभी तरक्की नहीं कर सकते। वहीं, साहित्य हमेशा से समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। उन्होंने डॉ. विनोद के लेखन की तारीफ की। विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार बरनवाल ने बताया कि पुस्तक संगीत व पत्रकारिता के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहेगी। डॉ. विनोद, मोहनलाल प्रजापति, अवधेश प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रो. विजय भारती व संचालन मोहनलाल प्रजापति ने किया। इस मौके पर अजय प्रजापति, छेदीलाल, प्रदीप, हरिमंगल, राजबलि बेदी, दिनेश चंद, कृष्ण कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed