सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repairs of dilapidated drains will be done with 1.5 million

Bhadohi News: 15 लाख से जर्जर नालियों की होगी मरम्मत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Repairs of dilapidated drains will be done with 1.5 million
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका परिषद के 29 वार्ड में नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका 15वें वित्त से 15 लाख रुपये खर्च करेगी। नगर में 24 नालियां जर्जर हैं, अभी 10 क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत होगी। पालिका प्रशासन क्षतिग्रस्त नालियों को चिह्नित कर रही है। भदोही नगर में छोटी-बड़ी मिलाकर 80 नालियां हैं। नगर में 29 वार्ड हैं। यहां करीब डेढ़ लाख की आबादी रहती है। जिन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। हर महीने 15 वें वित्त के बजट से विभाग की ओर से नगर में विकास कार्य कराए जाते हैं। भदोही स्टेशन, रजपुरा चौराहा, चौरी रोड, मर्यादापट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं या फिर नाले के मैनहोल का ढक्कन टूटा है। बारिश से पहले जर्जर नाली की मरम्मत कराई जाएगी। अमूमन बारिश के दिनों में स्टेशन रोड पर हर साल जलभराव हो जाता है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि नगर के 29 वार्ड में 15 वें वित्त के बजट से जर्जर नाली की मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत में 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed