{"_id":"69dbf77208fd539eb806dec8","slug":"with-the-e-sanjeevani-app-you-will-get-advice-for-every-disease-at-home-and-doctors-will-provide-medicine-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-141633-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ई-संजीवनी एप से घर बैठे मिलेगी हर मर्ज की सलाह, डॉक्टर देंगे दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ई-संजीवनी एप से घर बैठे मिलेगी हर मर्ज की सलाह, डॉक्टर देंगे दवा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसन सेवा बंद होने के बाद ई-संजीवीनी एप के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर इस व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने सभी अधीक्षक को ई.संजीवनी व्यवस्था अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से हर महीने इसकी समीक्षा की जाएगी। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल सहित छह सीएचसी भानीपुर, डीघ, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, भदोही स्वास्थ्य केंद्र पर ई-संजीवनी व्यवस्था अपडेट होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग हर महीने समीक्षा करेगा। इसमें ई-संजीवनी एप या पोर्टल से कितने मरीजों का उपचार किया गया। सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारों और बढ़ती भीड़ से जूझ रहे मरीजों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब ई-संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से घर बैठे मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे मरीजों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई-संजीवनी ओपीडी केंद्र सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा है। इसके जरिए मरीज सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।
सीएचओ जोड़ेंगी मरीज को
जिले के सभी 206 उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मरीजों का पंजीकरण करके उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन जोड़ेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीज की यथा स्थिति देखने के लिए उन्हें वीडियो कॉल से भी जोड़ा जाएगा।
ई-संजीवनी एक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए मरीज डॉक्टरों से ऑनलाइन चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ कम होगी। अस्पतालों में यह व्यवस्था शुरू कराई जा रही है। हर महीने इसकी समीक्षा भी होगी। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
Trending Videos