सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Babu Jagjivan Ram was the voice of the deprived and the oppressed: Wasim

वंचित और शोषितों की आवाज थे बाबू जगजीवन राम : वसीम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Babu Jagjivan Ram was the voice of the deprived and the oppressed: Wasim
सुरियावां में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी - फोटो : परशदेपुर क्षेत्र में तेज हवा और बारिस के साथ ओले गिरने से भीगी गेहूं की फसल को देखता किसान।
विज्ञापन
सुरियावां। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती कैंप कार्यालय सुरियावां में जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्र ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबू जगजीवन राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतीन अंसारी, मनोज गौतम, सुरेश चौहान, राम सजीवन गौतम, नाजिम अली आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed